600+पर्यायवाची शब्द हिन्दी में। Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द

पर्यायवाची शब्द हिन्दी में

Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द

पर्यायवाची शब्द हिन्दी में  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द



हिन्दी व्याकरण में शब्द -विचार के अंतर्गत आने वाले पर्यायवाची शब्द  (paryayvachi shabd) अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं।जिस प्रकार संज्ञा, सर्वनाम,विशेषण, क्रिया,विलोम शब्द आदि को हिन्दी व्याकरण की माना जाता है उसी प्रकार पर्यायवाची शब्दों को भी हिन्दी व्याकरण का महत्त्वपूर्ण माना जाता है।तो चलिए जानते हैं कि पर्यायवाची शब्द (paryayvachi shabd ) किसे कहते हैं एवं कुछ महत्त्वपूर्ण  पर्यायवाची शब्दों की सूची जो नीचें विस्तार से दी गई हैं।


पर्यायवाची शब्द हिन्दी में  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द


इस ब्लॉग पोस्ट में हम पढ़ेंगे-


•पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

•पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

•महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों की सूची

•अभ्यास प्रश्नोत्तर

•FAQs


पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द एक -सा अर्थ प्रकट करते हैं या बताते हैं, उन शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। इन्हे समानार्थी शब्द भी कहते हैं। अंग्रेजी में पर्यायवाची शब्द को Synonyms कहा जाता है।

•किसी वस्तु के गुण, रूप ,अवस्था आदि को देखकर उसके पर्यायों का जन्म होता है।

•पर्यायवाची शब्द अधिकांशत: 'रूढ़ शब्द' होते हैं।


पर्यायवाची शब्द हिन्दी में  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण

प्रमुख पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण इस प्रकार हैं:

1.पानी का पर्यायवाची शब्द:

 जल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु, सर।


2.हवा का पर्यायवाची शब्द:– 

पवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी


3.जंगल का पर्यायवाची शब्द:-

 वन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।

4.असुर का पर्यायवाची शब्द:-

 राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर, रजनीचर।


5.अश्व का पर्यायवाची शब्द :-

 घोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव, तुरंग।

6.आँख का पर्यायवाची शब्द:-

 नेत्र, दृग, नयन, लोचन, चक्षु, अक्षि, अंबक, दृष्टि, विलोचन।


7.इंद्र का पर्यायवाची शब्द:-

 सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, वासव, महेंद्र।

8.भगवान  का पर्यायवाची शब्द :-

ईश्वर,प्रभु, परमेश्वर, परमात्मा।


9.गृह का पर्यायवाची शब्द:–

 घर, निकेतन, भवन, आलय,निवास, गेह, सदन, आगार, आयतन, आवास, निलय, धाम।


10.चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द:– 

चाँद, चंद्र, विधु, शशि, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति,मृगांक, कलानिधि।


11.बिजली का पर्यायवाची शब्द:-

 चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी, विधुत्, तड़ित, बीजुरी, क्षणप्रभा।

12.राजा का पर्यायवाची शब्द:-

 नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूप, महीप, महीपति, नरेश, राव, सम्राट्।


13.रात का पर्यायवाची शब्द:-

रजनी, रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।


14.साँप का पर्यायवाची शब्द:

 साँप,सर्प अहि, भुजंग, विषधर, व्याल, फणी, उरग, पन्नग, नाग।

15.सागर का पर्यायवाची शब्द:-

 समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, पारावार, सिंधु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि।


16.सिंह का पर्यायवाची शब्द:-

 शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेंद्र, केशरी, केहरी, केशी, महावीर।

17.सूर्य का पर्यायवाची शब्द:– 

रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर, मार्तंड, मरीची, प्रभाकर, सविता, पतंग, दिवाकर, हंस, आदित्य, भानु, अंशुमाली।

18.स्त्री का पर्यायवाची शब्द:– 

ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला, वनिता, कांता।

19.कमल का पर्यायवाची शब्द:–

 सरोज, जलज, अब्ज, पंकज, अरविंद, पद्म, कंज, शतदल, अंबुज, सरसिज, नलिन, तामरस।

20.किरण का पर्यायवाची शब्द:

मरीचि, मयूख, अंशु, कर, रश्मि, प्रभा, अर्चि।


21.तालाब का पर्यायवाची शब्द:– 

सर, सरोवर, तड़ाग, हृद, पुष्कर, जलाशय, पद्माकर।


22.पक्षी का पर्यायवाची शब्द:-

 विहंग, विहग, खग, पखेरू, परिंदा, चिड़िया, शकुंत, अंडज, पतंग, द्विज।


23.फूल का पर्यायवाची शब्द:-

सुमन,पुष्प,कुसुम, प्रसून।


24.पेड़ का पर्यायवाची शब्द:-

तरु, द्रुम, पादप, विटप, अगम, वृक्ष, गाछ।


25.मछली का पर्यायवाची शब्द:

 मत्स्य, झख, मीन, जलजीवन, सफरी, झष, जलीय जीव।


26.महादेव का पर्यायवाची शब्द :

शंभु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्वर, शंकर, चंद्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।

27.बादल का पर्यायवाची शब्द:-


घन, जलधर, वारिद, मेघ, नीरद, वारिधर, पयोद, अंबुद, पयोधर।

28 विष्णु का पर्यायवाची शब्द:- 

गरूड़ध्वज, अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वंभर, मुकुंद, नारायण, हृषीकेश, दामोदर, केशव, माधव, गोविंद, लक्ष्मीपति, विभु, विश्वरूप।


29.सरस्वती का पर्यायवाची शब्द :-

ब्राह्मी, भारती, भाषा, वाक्, गिरा, शारदा, वीणापाणि, वागीशा।


30.सोना का पर्यायवाची शब्द:-

सुवर्ण, स्वर्ण, कंचन, हाटक, कनक, हिरण्य, हेम, जातरूप।


31.अग्नि का पर्यायवाची शब्द:- 

आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।

32.इन्द्र का पर्यायवाची शब्द:– 

सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।


33.गणेश का पर्यायवाची शब्द:-

 विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज,

34.इच्छा का पर्यायवाची शब्द:– 

अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।


35.हनुमान का पर्यायवाची शब्द:– 

पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति।


पर्यायवाची शब्द हिन्दी में  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द


अन्य पर्यायवाची शब्दो के उदाहरण:-

दास– अनुचर, चाकर, सेवक, नौकर, भृत्य, किंकर, परिचारक।

दु:ख– पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना, यातना, यंत्रणा, खेद।

देवता– सुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध, त्रिदश, आदित्य, गीर्वाण।

द्रव्य- धन, वित्त, संपदा, विभूति, दौलत, संपत्ति।

नौका– नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, पतंग।

पति- भर्ता, वल्लभ, स्वामी, आर्यपुत्र।

बाण- तीर, शर, विशिख, आशुग, शिलीमुख, इषु, नाराच।

ब्रह्मा– आत्मभू, स्वयंभू, चतुरानन, पितामह, हिरण्यगर्भ, लोकेश, विधि, विधाता।

सुंदर– रुचिर, चारु, रम्य, सुहावना, मनोहर, रमणीक, चित्ताकर्षक, ललित।

अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुना।

अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।

अश्व- हय, तुरंग, वाजि, घोडा, घोटक।

कुबेर- किन्नरेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।

चोर– तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, खनक, साहसिक।

यमुना– सूर्यसुता, सूर्यतनया, कालिंदी, अर्कजा, कृष्णा।

इंद्र का पुत्र– जयंत, उपेन्द्र, ऐंद्रि।

इंद्रधनुष– इन्द्रायुध, शक्रधनु, ऋजुरोहित।

इंद्रपुरी– अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।

इंसान– मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।

इंसाफ– न्याय, फैसला, अद्ल।


पर्यायवाची शब्द हिन्दी में  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द

इनकार– अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, खंडन, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार।

इच्छुक- अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।

उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।

इन्द्राणि– इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।

गरमी– ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।

उत्कोच– घूस, रिश्वत।

उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।

उजला– उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।

उजाड- जंगल, बियावान, वन।

उत्थान– उत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन, उद्गमन, उपरिगमन, चढ़ाव, उठाव, उभार, उन्नयन।

उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, सरल, सीधा, विनीत, शिष्ट, उदारचित्त, उदारचेता, सहृदय, विशाल, हृदय, सज्जन, महामना, सदाशय, महाशय, दाता, उदारशील, दानशील, दानी।

उद्धार– मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्षण, रिहाई।

उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, चेष्टा, कोशिश, तरीका, उपचार, विधि, जुगत, ढंग, पद्धति, प्रयत्न।

उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।

ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी।

ऊँघ– तंद्रा, अर्द्ध-निद्रा, झपकी, ऊँघाई।

ऊधम– उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।

ऊसर– अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।

ऊधम– उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।

उषाकाल- प्रातः काल, सवेरा, तड़का, उदयकाल, सुबह, अमृतबेला, सूर्योदय।

ऊल-जलूल– अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त।

ऊष्मा- तपन, गर्मी, ताप, जलन।

ऋणी- कर्जदार, देनदार।

ऋतु– रुत, मौसम, मासिक धर्म, रज:स्राव।

ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।

ऋषभ- वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।

ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।

एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।

एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।

एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।

एकता- मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व, संश्रय, सद्भाव, सुमति।

एकरूप- समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।

एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार।

खोजने वाला- अनुसंधानकर्त्ता, अन्वेषणकर्त्ता, तलाश करने वाला।

खोटा- अशुद्ध, मिलावटी, दूषित, विकृत, बनावटी, अनुचित, खराब, बुरा।

खोजना– मालूम करना, जाँच-पड़ताल करना, गवेषणा करना, छानबीन करना, अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, तलाश करना, तहकीकात करना।

ख्याल- ध्यान, विचार भाव, सम्मति, आदर, लिहाज, सम्मान, मनोवृति, ध्यान।

सुंदर– रुचिर, चारु, रम्य, सुहावना, मनोहर, रमणीक, चित्ताकर्षक, ललित।

अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुना।

अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।

अश्व- हय, तुरंग, वाजि, घोडा, घोटक।

गुरु– शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।

विनायक- गणपति, लंबोदर, गजानन्।

गन्ना– ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।

गाफिल– बेखबर, बेपरवाह, असावधान।

गिरि– पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।

गुलामी– दासता, परतंत्रता, परवशता।

गेहूँ– कनक, गोधूम, गंदुम।

घरेलू- हिला-मिला हुआ, सधा हुआ, पला हुआ, पालतू।

घाट- भरणतट, घट्ट, नदीतट अवस्थानतट।

घाटा- हानि, टोटा, नुकसान।

घुटना– ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना।

घुमाना- चक्कर देना, फेरा देना, नचाना, गोलाई में चलाना, सैर कराना, टहलाना, भ्रमण कराना, रमाना, विचरण कराना।

घृणाजनक- घृणात्मक, घनौना वितृष्णाजनक, कुत्सित, विरक्तिकर, वमनोत्पादक, अप्रीतिकर अप्रिय।

घृणापूर्ण- अवज्ञासूचक, तिरस्कारी, घृणित, तिरस्कारपूर्ण, अवमानी, अवहेलनात्मक।

घोषणा- उद्घोषण, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी।

चतुर- विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।

चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।

चंदन– गंधराज, गंधसार, मलयज।

चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।

चना- चणक, रहिला, छोला।

चारु– कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।

चावल- तंदुल, धान, भात।

चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।

चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।

चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।

सुकुमार-कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।

सुगंध- महक, सौरभ, सुरभि, खुशबू।

सुगम– सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।

सुबह- सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।

सुरमा- काजल, अंजन, आँजन।

सुरीला- मधुर, संगीतपूर्ण, मीठा, रसीला।

सुविधाजनक- सुखप्रद, आरामदेह, सुखदायक, सुखकारक, सुविधायुक्त।

सुस्त– आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।

सुस्ताना– विराम लेना, आराम करना, दम लेना, रुकना, ठहरना।

सुस्पष्ट- प्रकट, व्यक्त, साफ, सुबोध।

सूखा- निर्जल, जलहीन, जलरहित, रूखा, शुष्क।

स्वार्थी-स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगरज।

स्वावलंबन– आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।

स्वीकार- स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।

होंठ- अक्षर, ओष्ठ, ओंठ।

हृदय- छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर।

हाथ- हस्त, कर, पाणि।

लाभ- प्राप्ति, मुनाफा, फायदा, नफा।

लाल- पुत्र, बेटा, नंदन, तनय, आत्मज।

लालच- लोभ, लिप्सा, तृष्ण, प्रलोभन, लालसा।

लुच्चा – दुराचारी, बदमाश, कमीना, कुकर्मी।

लुटेरा– अपहर्ता, अपहरणकर्ता, डाकू, डकैत।

लुत्फ- आनंद, सुख, मजा, मस्ती, हर्ष, रोचकता।

लोचन- आँख, नयन, नेत्र, चक्षु।

लोभ- लालच, तृषा, तृष्णा, लिप्सा, स्पृहा।

लोभी– लालची, स्पृह, इच्छुक, पिपासु, उत्सुक, तृष्णालु।

वृक्ष– तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम।

विवाह- शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण।

विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट।

वीर्य- शुक्र, धातु, बीज, बल, शक्ति, ताकत, वीरता, मर्दानगी, मुख-आभा।

वज्र- कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि।

विशाल- विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान।

विदित- विमुख, रहित, हीन, शून्य।

याम– पहर, प्रहर, बेला, वेला, जून।

युद्ध– संग्राम, संघर्ष, समर, लड़ाई, रण, द्वंद्व।

युद्धभूमि– रणक्षेत्र, रणभूमि, समरभूमि, संग्रामभूमि, युद्धस्थल।

योषा- योषिता, नारी, स्त्री, औरत, वनिता, महिला, तिरिया।

यकायक- अचानक, एकाएक, सहसा।

यज्ञ- याग, हव, हवन, होम, ज्योतिष्टोम, अनुष्ठान।

यथेष्ट– अभीष्ट, इच्छानुसार, इच्छित, मनमाना।

यश- ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।

याचिका– प्रार्थना-पत्र, आवेदन-पत्र, अभ्यर्थना-पत्र।

युवक- युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।

युवती– तरुणी, बाला, कुमारी, रमणी, यौवनवती।

योग- मेल, मिलन, संयोग, जोड़, तपस्या।

यौवन- युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।

रात्रि- निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी।

रात- रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।

रमा- इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया।

रक्त- खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।

राक्षस- दैत्य, असुर, निशाचर।

रंक– गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन।

रक्तपात- खून-खराबा, मार-काट, नरसंहार, लड़ाई-झगड़ा।

रक्षा- संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा, हिफाजत, बचाव, रखवाली।

रण- लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष।

रणभूमि- संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान-ए-जंग।

रत्नाकर– समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध।

भुजंग– साँप, सर्प, फनी, फणधर।

भुज- भुजा, बाहु, बाँह, हाथ।

भुवन– जगत, संसार, दुनिया, विश्व, ब्रह्माण्ड, जगत।

भू- पृथ्वी, धरती, भूमि, जमीन, स्थान, जगह।

भेंट- मिलन, मुलाकात, नजराना, तोहफा, इनाम, उपहार।

भेषज- औषध, दवा, दवाई, औषधि।

भोला- सीधा, सरल, उदार, निश्छल, कपटहीन।

भ्रम- धोखा, संदेह, शक, भूल, गलतफ़हमी।

भ्रामक- भ्रांतिमय, संदेहास्पद, संशयास्पद, भ्रमात्मक।

मछली- मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर।

महादेव- शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।

मित्र- सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त।

मोर- केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय।

मधु- शहद, रसा, शहद, कुसुमासव।

मृग- हिरण, सारंग, कृष्णसार।

मृत्यु- देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण।

मग- पन्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह।

फंदा– फाँस, जाल, छल, कपट, धोखा।

फणधर- साँप, नाग, सर्प, व्याल, विषधर।

फणींद्र- शेषनाग, नागराज, सर्पराज, फणिपति, वासुकी।

फणी– साँप, सर्प, नाग, फणधर।

फरेब- छल, कपट, धोखा, प्रवंचना।

फाका- अनशन, उपवास, व्रत, निराहार, अनाहार।

फायदा- लाभ, नफा, मुनाफा, उपलब्धि।

फौजी- सैनिक, सिपाही, जंगी, लश्करी।

फौरन- तुरन्त, तत्काल, जल्दी।

बाण- सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच।

ब्राह्मण- द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, महीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव।

बहुत– अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य।

बगीचा- बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया।

बाल- कच, केश, चिकुर, चूल।

बंकिम- बाँका, तिरछा, वक्र, बंक, आड़ा।

बंजर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।

बख़ील– कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर।

बजरंगबली- हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।

ईख- गन्ना, ऊख, रसडण्ड, रसाल, पैंडी, रसस्त।

ईधन- जलवन, जल की लकड़ी, कण्डा, जर्नी।

ईदृष- इस प्रकार, इस प्रकार, इस प्रकार।

 

paryayvachi shabd in Hindi

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों की सूची

अ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द

अचल- अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।

अमृत- मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।

अधर्म- पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।

अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।

अश्व- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।

अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।

अरण्य– जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।

अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।

अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।

अंबा- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।

अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।

अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।

अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।

अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।


आ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द

आम– अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।

आकाश– नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।

आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।

आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।

आयु- अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।

आभूषण- अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।

आत्मा- प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।

आयुष्मान- चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु। 

आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।


Paryayvachi Shabd

इ, ई अक्षर  से बने पर्यायवाची शब्द

इनाम– पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।


इंद्र- पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।

इंद्रधनुष- सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।

इंद्राणी- पुलोमजा, शची, इन्द्रा, इंद्रवधू, ऐन्द्री।

इत्यादि– आदि, प्रभृति, वगरैह।

इठलाना– चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव-भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।

इनाम– पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।

इजाजत– स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।

इज्जत– मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।

इर्द-गिर्द– मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।

इशारा– संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।

इलजाम– आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।

ईर्ष्या-     स्पर्धा, मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।

उ, अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


उत्पत्ति- उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव ।

उपदेश– दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।

उचित– ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।

उपवन– बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।

उपकार– भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।

उपहास– परिहास, मजाक, खिल्ली।

उदाहरण– मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।

उषाकाल-अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।


ए, ऐ अक्षर  से  बने पर्यायवाची शब्द


ऐश्वर्य- वैभव संपन्नता धन-संपत्ति श्री महत्ता विभूति बड़प्पन समृद्धि दौलत।

एकांत – निर्जन सुनसान शून्य।

ओ, औ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


ओजस्वी- बलिष्ठ बलशाली बलवान ओजशाली शक्तिमान तेजस्वी।

औषधि- दवा, दवाई, भेषज।

आँख– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।


क अक्षर  से बने पर्यायवाची शब्द


कर्ण- सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।

कनक- कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।

कपोत- कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।

कपड़ा- अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।

कमल- जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक,सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।

कली- कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।

कपूर- घनसार, हिमवालुका।

कर- हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।

कर्तव्य- कर्म, कृत्य, विधेय।

कान्ति- प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।

कामदेव- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।

किरण- अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।

किनारा- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।

कुत्ता- सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।

केला- कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा। 

कौआ- काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट,पिशुन।

कंठ- गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन।

कुबेर- धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।

कृतज्ञ- ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत ।


रोचक जानकारी: 

क्या आप जानते हैं कि,यदि जल के  किसी भी पर्यायवाची शब्द  के आखिर में ‘ज’ वर्ण जोड़ा जाए तो वह “कमल” का पर्यायवाची  शब्द बन जाता है ।


ख अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


खेल- क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।

खिड़की- रोशनदान, बारी, दरीचा, वातायन,गवाक्ष,झरोखा।



ग अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


गरुड़- खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।

गाय- भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ,गैया, पयसि्वनी,दोग्धी।

गंगा- देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, त्रिपथगा, सुरधुनी।

गन्ना- ईक्षु, ऊख, ईख, पौंड़ा।

गणेश- गणपति, गजवदन, मूषकवाहन, लम्बोदर . विनायक, गजानन, भवानीनन्दन।

गुप्त- गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।

गेंद- कन्दुक, गिरिक, गेन्दुक।

गधा- खर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।

गीदड़- नचक, शिवां, सियार, जंबुक, श्रृंगाल।

गोद – पार्श्व, अंक, उत्संग, गोदी, क्रोड।


घ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द

घड़ा- घट, कलश, कुंभ, घटक, कुट।

 घी- हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।

घास- शष्प, शाद, शाद्वल, तृण, दूर्वा, दूब।

घृणा- अरुचि, नफरत, जुगुप्सा, अनिच्छा, विरति, घिन।

घर– आलय, आवास, गेह, गृह, सदन, निवास, भवन, वास, वास -स्थान, शाला, निकेतन, निलय

च अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


चाँदनी- चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्न्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।

चंदन- श्रीखण्ड, गंधराज, गंधसार,मंगल्य, हरिगंध, मलय, दिव्यगंध, मलयज, दारूसार।

चर्म- खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।

चाँदी- जातरूप, रजत, रुपक, रूपा, कलधौत, रूप्य, खर्जूर।

चूहा- खंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।

चोर- तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, साहसिक,दस्यु ।

चोटी- श्रृंग, कूट, शिखा, शिखर, शीर्ष, चूड़ा।

चंद्रमा- सुधाकर, शशांक, रजनीपति ,निशानाथ ,सुधांशु।

चमक- ज्योति, प्रभा ,शोभा ,छवि, आभा।

चाँद- चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महाताब, तारकेश्वर।

छ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


छाछ- गोरस, मठा, दधि स्वेद, मट्ठा।

छुट्टी- अवकाश, फुर्सत, विश्राम, विराम, रुखसत।

ज अक्षर से  बने पर्यायवाची शब्द


जल- नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय,अंबु, अंभ, रस, आब, वारि ।

जिह्वा- जीभ, रसज्ञा, रसा, जबान, रसिका, रसना, वाचा।

जगत- विश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।

जहर- हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।

झ अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


झंडा- पताका, केतु, निसान, ध्वज, केतन, वैजयंती।

झूठ- मिथ्या, अनृत, मृषा, असत्य।

झरना- स्रोत, झर, प्रपात, सोता, निर्झर।

ड अक्षर से बने पर्यायवाची शब्द


डरावना- भयंकर, भीषण, करालै।

त अक्षर  बने से पर्यायवाची शब्द


तलवार- खड़ग, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास, असि, खंग, शमशीर, खंजर ।

तालाब- तड़ाग, सर, जलाशय, सरसि,ताल,पद्माकर, पुष्कर, सरोवर।

तांबा- रक्तधातु, ताम्र, तामा, ताम्रक।

तरकस- तूणीर, निषंग, तूणी, उपासंग, इषुधि।

तारा- तारक, नक्षत्र, तारिका नखत उडुगन सितारा।

तरुण- युवा,जवान, युवक।

तोता- शुक, सुआ, सुग्गा, कोर, सुअरा, दाडिमप्रिय, रक्ततुंड।

थ से पर्यायवाची शब्द


थोड़ा- स्वल्प, अल्प, किंचित्, परिमित, लघु, कम।

थन- कुच, स्तन, वक्षोज, उरोज, पयोधर। 

द से पर्यायवाची शब्द


दीपक- प्रदीप, दीप, दीया, ज्योति, चिराग। 

दूध- पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य। 

द्रौपदी- कृष्णा, पांचाली, सैरंध्री, याज्ञसेनी।

दुःख- व्यथा, क्लेश, पीड़ा, कष्ट, संताप, वेदना । 

देवता- वृंदारक, अजर, निर्जर, अमर्त्य, अमर, देव, सुर, विबुध, आदित्य।

दुर्जन- पामर, खल, बदमाश, दुष्ट ।

दिन- अह:, दिवस, वासर, दिवा, वार।

दया- कृपा, अनुकंपा, करुणा, अनुग्रह।

दंगा– उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, झगड़ा, फ़साद।

दफा– बेर, आवृत्ति, बार।

दलना– पीसना, कुचलना, मसलना, नष्ट करना, ध्वस्त करना, तोड़ना, खंडित करना।

दस्ता– डंडा, सोंटा, छड़ी, टुकड़ी, दल, समूह।

दुर्दशा– बुरी, दशा, खराब, हालत, अवस्था, दुर्गति।


ध से पर्यायवाची शब्द


धनुष- चाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन, कोदंड, विशिखासन।

धूप- घाम, धर्म, निदाघ, आतप, रविप्रभा।

धन- अर्थ, वित्त, पूँजी, द्रव्य, संपदा, सम्पत्ति, राशि, मुद्रा।

ध्येय– प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।

धुन– लगन, झुकाव, लगाव, तरंग, लहर, मौज।

न से पर्यायवाची शब्द


नियति- प्रारब्ध, भाग्य, दैव्य, भावी, होनी।

पृथ्वी- भूमि ,अचला, अनंता ,रसा, विश्वंभरा ,स्थिरा ,धरा ,धरित्री, धरनी ,ज्या, काश्यपि, क्षिति, वसुमति, वसुधा, वसुंधरा ,गोधरा, कुः, पृथिवी ,अवनी ,मेदिनी ,मही, विपुला, गह्वरी, धात्री ,गो, ईला, कुम्भिनी, भूतधात्री ,रतनगर्भा, जगती, अंबरा।

पर्वत- पहाड़, गिरि, अद्रि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, धरणीधर, नग।

नदी- सरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी,तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी।

नम्र- सुशील, शिष्ट, विनीत, विनयशील, विनयी।

नाव- नौका, नौ, जलयान, बेड़ी, डोंगी, नैया, तरिणी,तरी, जल वाहन।

नारद- ब्रह्मर्षि, ब्रह्म-पुत्र, देवर्षि, ब्रह्मर्ष।


प से पर्यायवाची शब्द


पत्थर- पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।

पथ– मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।

पंकज– कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।

पगड़ी– पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।

परोपकार– परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।

पुत्र- बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।

परतन्त्र- पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।

पार्वती- गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।

पिता- तात, जनक, जनयिता, बाप , पितृ।

पर्वत- भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।

पल्लव- किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।

पुत्री- तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।

प्रगति- विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।

प्रख्यात- प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।

प्रिया– प्रेयसी ,प्यारी ,वल्लभा , प्रभात।

फ से पर्यायवाची शब्द


फसल– शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि- उत्पाद।

फूट– मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह।

फूल- पुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।

ब से पर्यायवाची शब्द


बादल- पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।

बंजर– अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।

बख़ील– कंजूस, मक्खीचूस, कृपण, खसीस, सूम, मत्सर।

बंदर– कपि, मर्कट ,वानर, कपीस ,शाखामृग।

बाघ- व्याघ्र ,शार्दुल, चित्रक, व्याल।

बादल– मेंघ,जलधर, वारिद,नीरद,वारिधर।

बालिका- गौरी, कन्या ,बेटी ,कुमारी, किशोरी।

ब्राह्मण- विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव,बाभन।

ब्रह्मांड– दुनिया ,जगत, विश्व ,संसार ,जगती।

ब्रह्मा- स्वयंभू, पितामह, विश्व, सृष्टिकर्ता।

बगीचा– बाग, उपवन, वाटिका ,उद्यान, निकुंज।

बचपन– बालपन ,लड़कपन ,बाल्यावस्था ,बचपना।

बसंत– ऋतुराज, ऋतुपति ,मधुमास ,कुसुमाकर।

भ से पर्यायवाची शब्द


भारती- वाणी ,वागीश ,वागीश्वरी ,शारदा।

भव्य- शानदार ,रमणीय, दिव्य,मनोहर।

भ्रमर- अलि, मधुकर,मधुप, सारंग।भोला- सरल, सीधा, निश्छल, अकुटिल।

भय- त्रास, भीति, डर, खौफ, आतंक।

म से पर्यायवाची शब्द


मोक्ष- कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।

मुलाकात– मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।

मधुप- भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद ।

मुर्गा- कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।

मेंढक- दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।

मैना- चित्रलोचना, सारिका, मधुरालया। 

मोर- शिखी, शिव-सुत-वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर ।

मूँगा- रक्तमणि, रक्तांग, प्रवाल, विद्रुम ।

मोती- मोक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभ, सीपिज।


य से पर्यायवाची शब्द


यमुना- कालिंदी, तरणि-तनुजा, सूर्यजा, अज रवितनया, जमुना, कृष्णा, रविसुता |

युद्ध- रण, समर, संग्राम, जंग, लड़ाई।

युवती- तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, नारी, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया ।

यम- कीनाश, जीवितेश, श्राद्धदेव, दण्डधर, सूर्यपुत्र,

यमराज- अंतक, धर्मराज, कृतान्त ।

यात्रा– सफर, गमन, तीर्थाटन, प्रयाण, प्रस्थान।

र से पर्यायवाची शब्द


रात्रि– राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।

रमा– श्रीकमला, विष्णुप्रिया, इंदिरा, लक्ष्मीकांता।

राजमहल- राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।

राधा- हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।

राम- रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।

रावण– लंकेश, लंकापति, दशानन दशकण्ठ।

रश्मि- कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण।


ल से पर्यायवाची शब्द


लक्ष्मण- लखन, सौमित्र, शेष, अनन्त।

लज्जा- संकोच, लाज, ह्या, शर्म।


व से पर्यायवाची शब्द


वस्त्र- पट , परिधान, अम्बर, वसन, चीर।

वाकिफ– ज्ञाता, जानकार, अनुभवी।

वाणी- वचन, गिरा, भारती,भाषा, बोली।

विद्धवान- कोविद,विज्ञ, सुधी।

वल्लभ- पति, प्रियतम, प्रिया, प्राणनाथ।

वृक्ष– पेड़, पादप, शाखी, तरु, विटप।

वायु- अनिल, समीर, पवन, हवा।

वज्र- अशनि, कुलिश, पवि।

विष- गर्ल, कालकूट, जहर, हलाहल।


श से पर्यायवाची शब्द


शरीर- देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात, विग्रह।

शत्रु- दुश्मन, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र, अराति, बैरी ।

शिकारी- लुब्धक, बहेलिया, आखेटक, अहेरी, व्याध ।

शेर- हरि, केसरी, केशी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगराज, शार्दूल, सिंह, केहरि, नाहर।

शेषनाग- धरणीधर, फणीश, सहस्रासन, सर्पपति।

शिव- त्रिनेत्र, वामदेव, शंकर, पशुपति, महेश, हर, त्रिलोचन, रुद्र, उमापति, महादेव, नीलकंठ, भूतेश, व्योमकेश ।


स से पर्यायवाची शब्द


संध्या- निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।

स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।

स्वर- शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।

सुरभि- सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास ।

सेना- चमू, दल, कटक ।

सहेली- सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।

सूर्य- दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।

सर्प- साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।

समुद्र- पारावार, पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।

सरस्वती- वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।

    ह से पर्यायवाची शब्द


हंस- चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।

हाथी– गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड ।

हनुमान- अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, आंजनेय, कपीश, महावीर, मारुत, वज्रांग ।

हिमालय- हिमप्रस्थ, हिमांचल, हिमाद्रि, नगाधिराज ।

हीरा- मणिवर, वज्रमणि, हीरक, कुलिश।

हृदय- मन, अंतस, दिल, कलेजा, उर, हिय, वक्ष । 

हिरण- कुरंग, सारंग, मृग, चमरी, कृष्णसार ।


  क्ष से पर्यायवाची शब्द


क्षमारहित-अक्षम, अशक्त, असमर्थ, क्षमाशून्य।

क्षमाशील- क्षम, क्षमी, क्षमावान, क्षमित, क्षमिता, तितिक्षु, प्रभूष्णु, शक्त, शान्तियुक्त, सह, सहन, सहिष्णु।

क्षत्राणी- क्षत्राणी, क्षत्रिय पत्नी, क्षत्रिया, क्षत्रियाणी, क्षत्रियी, क्षत्री पत्नी, महारानी, राजपत्नी, रानी, वीरपत्नी, वीरमाता, वीरस्नुषा, वीरा ।

क्षण- अदिष्ट, अवसर, उत्सव, काल, घड़ी, छन, छिन, मौका, दण्ड, निमेष, प्रसंग, पल, बेला, मुहूर्त, वक्त, विरियाँ, समय, समय भाग ।

क्षत- आघात, काटना, क्षति, घायल, घाव, जख्म, नाश, पीड़ित, मारना, फोड़ा, व्रण ।

क्षत्रिय- क्षत्र, क्षत्री, द्विजलिंगी, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, मूर्द्धक, मूद्र्धाभिषिक्त, राजन्य, राजा, वर्म, विराज, विराट, वीर, सार्वभौम।

क्षितिज- अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश, आकाश रेख, आकाश षीर्ष, उत्कर्ष, उफुक, उर्ध्वबिन्दु, क्षति- क्षय, घाटा, नाश, हानि, नुकसान।

क्षण- भंगुर अनित्य, अस्थिर, क्षणिका, नश्वर, नाशवान।

क्षीण- अल्प, कमजोर, कृष, क्षाम, थोड़ा, दुबला-पतला, बलहीन, बारीक, सूक्ष्म ।

क्षमता- ताकत, पहुँच, बल, शक्ति, सामर्थ्य,योग्यता।

क्षय- अतिरोग, ऊष्मा, गदाग्रणी, छई, तपेदिक, दिक, नृपामय, यक्ष्मा, राज्यक्षमा, रोगराज, शोष।

क्षर- अज्ञान, जल, जीवात्मा, नाशवान्, मेघ, शरीर।

क्षिति- आवास, क्षय, गोरोचन, जगह, पृथ्वी, प्रलय-काल ।



अभ्यास प्रश्नोत्तर


1.आकाश का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

2.घर का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

3.फूल का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

4.कमल का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

5.पेड़ का पर्यायवाची शब्द क्या होताहै?

6.पानी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

7.दिन का पर्यायवाची शब्द बताइए?

8.नदी का पर्यायवाची शब्द बताइए?

9.सूर्य का पर्यायवाची शब्द बताइए? 

10.रात का पर्यायवाची शब्द क्या होगा?

11.राजा का पर्यायवाची शब्द क्या होगा?

12.हवा का पर्यायवाची शब्द बताइए?

13.आम का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

14.हाथी का पर्यायवाची शब्द बताइए?

15.सर्प का पर्यायवाची शब्द क्या होगा?


उत्तर:

1.आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।

2.घर– आलय, आवास, गेह, गृह, सदन, निवास, भवन, वास, वास -स्थान, शाला, निकेतन, निलय

3.फूल- पुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।

4.कमल– पंकज, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।

5.पेड़– वृक्ष, पादप, शाखी, तरु, विटप।

6.पानी-  नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पय,अंबु, अंभ, रस, आप, आब, वारि ।

7.दिन-  अह:, दिवस, वासर, दिवा, वार।

8.नदी – सरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी,तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी।

9.सूर्य – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब।

10.रात– रात्रि, राका, निशा ,रजनी ,यामिनी ,विभावरी।

11.राजा – क्षत्र, क्षत्री, द्विजलिंगी, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, मूर्द्धक, मूद्र्धाभिषिक्त, राजन्य, वर्म, विराज, विराट, वीर, सार्वभौम।

12.हवा– वायु, अनिल, समीर, पवन।

13.आम – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल।

14.हाथी – गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड

15.सर्प- साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।


 

FAQs

1.प्र.पर्यायवाची शब्द किसे कहते है?

उ.समान अर्थ रखने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।जैसे 


2.प्र. पर्यायवाची शब्द को अंग्रेजी में क्या कहा जाता हैं?

उ.पर्यायवाची शब्द को अंग्रेज़ी में Synonym कहा  जाता हैं। 


3.प्र.पर्यायवाची शब्द से क्या अभिप्राय है उदाहरण के साथ समझाए?

उ.एक ही शब्द के एक से ज्यादा अर्थ निकले उसे पर्यायवाची शब्द कहते है। किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्यायवाची शब्द समानार्थक शब्द भी होते है ,परंतु भाव में एक-दूसरे से बिलकुल भिन्न होते हैं। जैसे :- उजाला – प्रकाश,खून – रक्त।


4.प्र.बादल का पर्यायवाची शब्द क्या होगा?

उ.घन, जलधर, वारिद, मेघ, नीरद, वारिधर, पयोद, अंबुद, पयोधर।

600+पर्यायवाची शब्द हिन्दी में। Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द 600+पर्यायवाची शब्द हिन्दी में।  Paryayvachi Shabd in Hindi।समानार्थी शब्द Reviewed by HindiVyakaran on अप्रैल 12, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.